कोण्डागांव,
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखण्डों में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
केशकाल विकासखण्ड में कलेक्टर ने केशकाल मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष कटाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने हेतु आवश्यकता अनुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त केशकाल में प्रस्तावित सुव्यवस्थित लाइब्रेरी निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केशकाल
सुश्री आकांक्षा नायक, एनएच अधिकारी प्रज्ञानंद, तहसीलदार गणेश सिदार एवं जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा उपस्थित रहे