**कलेक्टर ने किया मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, 21 मार्च 2025 – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज ग्राम कोकोडी स्थित निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना ने कलेक्टर को निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने प्लांट में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मक्का प्रसंस्करण प्लांट जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *