कोण्डागांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में जोर आजमाइश*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त खींचतान जारी है। दोनों ही दल नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस चुनाव में बहुमत किसे मिलेगा और राज पोसी किसके सिर सजेगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

जिला पंचायत के 15 सदस्यों में से किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिससे दोनों पक्ष निर्दलीय और असंतुष्ट सदस्यों को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। भाजपा अपने रणनीतिक दांव-पेंच के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने नेताओं के माध्यम से लगातार संपर्क साध रही है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दल अपने समर्थकों को टूटने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजने की योजना बना रहे हैं। स्थानीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह चुनाव कड़ी टक्कर वाला होगा, और अंतिम समय में समीकरण बदल सकते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोण्डागांव जिला पंचायत का ताज किसके सिर सजता है। अध्यक्ष पद के लिए होने वाली इस रस्साकशी का परिणाम जिले की राजनीति की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *