Sonday on cycle अभियान के तहत बाईक रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नारायणपुर पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार Sunday On Cycle अभियान के तहत नारायणपुर जिला पुलिस व 16वीं वाहिनी छसबल के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बालक हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुई।

लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का नारा बुलंद करते हुए प्रतिभागियों ने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि साइकिलिंग से स्वास्थ्य लाभ के साथ प्रदूषण कम होता है और यह जीवनशैली को अनुशासित बनाता है। आयोजन में विभिन्न सुरक्षा बलों व अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *