*पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलदाऊ साहू का कोण्डागांव आगमन, साहू समाज से की भेंट-मुलाकात*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलदाऊ साहू के कोण्डागांव आगमन पर नगर साहू समाज में ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनसे भेंट-मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में साहू समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बलदाऊ साहू ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला सचिव विजय साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहू, खोमेश साहू, योगेश कुमार साहू, अश्विनी साहू और लोभान साहू सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में पिछड़ा वर्ग को लेकर सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव पर भी चर्चा हुई। बलदाऊ साहू ने समाज के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने और उनके प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समाज की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाएंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *