सड़क सुरक्षा माह के तहत मूंगबाड़ी मेला स्थल पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत केशकाल थाना क्षेत्र के मूंगबाड़ी मेला स्थल पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ एवं सेल्फी स्टैंड के माध्यम से नागरिकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के पालन, तेज गति और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की।
