*चैत्र नवरात्रि पर दंतेवाड़ा पहुंचे अमित शाह, मां दंतेश्वरी से की देशवासियों की खुशहाली की कामना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व प्रकाश (बब्बी) शर्मा की रिपोर्ट

रायपुर, 05 अप्रैल 2025/ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा पहुंचकर बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने मां दंतेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दंतेवाड़ा में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

इस विशेष अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद बस्सतर महेश कश्यप , सांसद कांकेर भोज राज नाग अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अमित शाह के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

केन्द्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *