*कोण्डागांव CMHO कार्यालय में खड़े एम्बुलेंस जलकर खाक*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में खड़े दो एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कार्यालय के कर्मचारियों ने जब धुआं उठते देखा, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोका गया और पास में खड़े अन्य एम्बुलेंस को बचा लिया गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पहले ही एम्बुलेंस की दुर्दशा और उनके खड़े-खड़े कबाड़ होने को लेकर जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी और जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा था | आग लगने की वजह जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इसी बीच, दो दिन पहले जिला अस्पताल में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिससे बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर संदेह गहरा रहा है। कोण्डागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री से एम्बुलेंस के कबाड़ बनने और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सवाल जवाब की थी। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं की सुरक्षा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *