*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव ने सैन्य मातृशक्ति के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव की सैन्य मातृशक्ति ने 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन परिषद की सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने केक काटकर महिला दिवस की खुशियां साझा कीं तथा महिला सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की गई तथा आत्मनिर्भरता और जागरूकता पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में सैन्य मातृशक्ति की उपाध्यक्ष श्रीमती सपना नंदी, सह सचिव श्रीमती आकांक्षा तिवारी, सदस्य श्रीमती ऐनु साहू, श्रीमती ओमना लकड़ा, श्रीमती सकीना नेताम और श्रीमती जमुना देवांगन उपस्थित रहीं। सभी ने महिला अधिकारों, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव की इस पहल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और मातृशक्ति के योगदान को सम्मानित करने का एक सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *