
थाना मर्दापाल पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला 14 अक्टूबर 2025 का है, जब प्रार्थी ने थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्ष 2 माह की नाबालिक बहन को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर गुम इंसान क्रमांक 10/2025 एवं अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नीलन कोर्राम (18 वर्ष) की पहचान हुई, जिसकी लोकेशन तमिलनाडु में मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक को दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शादी का प्रलोभन देकर शोषण की बात सामने आई। आरोपी को 29 दिसंबर 2025 को पॉक्सो न्यायालय में पेश किया गया।