अंधड़ के दौरान नारियल पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ में लगी आग*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव: जिले के गिरोला गांव में बुधवार रात करीब 8:00 बजे तेज अंधड़ के दौरान एक नारियल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई। यह पेड़ ग्राम निवासी रैमल दीवान के मकान के पास स्थित था और फलों से लदा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधड़ के कारण आसमान में काले बादल छा गए थे और बिजली लगातार कड़क रही थी। अचानक तेज चमक के साथ बिजली नारियल के पेड़ पर आ गिरी, जिससे देखते ही देखते पेड़ में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और आग भी ज्यादा नहीं फैली।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया पर आग को बुझाने में सफलता नहीं मिली इसी दौरान थोड़े ही समय बाद वर्षा होने से आग बुझ गई हालांकि, पेड़ पर लगे फल और कुछ टहनियां जल गईं।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मी के मौसम में ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं। ग्रामीणों को सलाह दी जाती है कि तूफान और बिजली चमकने के दौरान ऊंचे पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *