त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 63.01% मतदान*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जिले के केशकाल और बड़ेराजपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दोपहर 1 बजे तक कुल 63.01% मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। मतदान केंद्रों पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में खासा जोश दिखा। स्थानीय प्रशासन के अनुसार मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि दोपहर के बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ रही है।

चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई थी, और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। अंतिम चरण का यह मतदान पंचायतों के नए जनप्रतिनिधियों के चयन में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *