युवा रोजगार और दीर्घकालिक विकास मुख्य आधार बजट 2026-27 केन्द्र सरकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को युवा, रोजगार और दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित बताते हुए अपेक्स छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बजट को “Reform Over Rhetoric” की भावना पर आधारित बताया।

 

केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने और “सबका साथ-सबका विकास” के विजन को सशक्त करने वाला है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन और संतुलित विकास का स्पष्ट संकेत है।

 

उन्होंने जानकारी दी कि बजट में ₹12.2 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रस्तावित किया गया है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि Make in India 2.0 के तहत बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी भूमिका मजबूत करेगा।

 

उन्होंने MSME और स्टार्ट-अप्स के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को ऐतिहासिक कदम बताया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *