कोंडागांव – राज्य भर में आज से केंद्रीकृत कक्षा पाँचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।जिले के सभी विकास खंड में परीक्षा के सफल संचालन की निगरानी करने उड़नदस्ता टीम गठित किया गया है।इसी कड़ी में आज कोंडागांव विकास खंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए निगरानी दल संकुल बुनागाँव के जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव में पहुंचे,जहां उन्होंने वहां का जायजा लिया।इस दौरान कोंडागांव खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार दुबे और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी ने परीक्षा केंद्र में बेहतर व्यवस्था के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की।केंद्राध्यक्ष और वहां के शिक्षकों से परीक्षा संबंधी जानकारी लेकर इसके सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।परीक्षोपरांत बच्चों से परीक्षा पर चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान निरीक्षण दल में मंडल संयोजक रोशन बाबू सहारे,बीआरपी अशोक साहू,संकुल समन्वयक धरम देवांगन,केंद्राध्यक्ष प्रदीप नाग,संस्था के प्रधान अध्यापक सूरज नेताम,प्रतिभा जुर्री उपस्थित रहे।