*त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 77.46% मतदान दर्ज*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जिले में त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो उस गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और जिले में कुल 77.46% मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान किया, जिससे लोकतंत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी स्पष्ट नजर आई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया और आम नागरिकों सहित चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती, जिससे मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

मतदान के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की सख्ती और मतदाताओं की जागरूकता के चलते मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह देखने को मिला। खासकर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में उत्साहजनक मतदान प्रतिशत से यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के प्रति गंभीर हैं। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगामी चरणों में भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *