गुण्डाधुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने फिश फॉर्म का किया शैक्षणिक भ्रमण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव, 26 अप्रैल 2025/ शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव एम.एससी. प्राणिशास्त्र चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी गुरुवार को प्राचार्य डॉ. सी.आर. पटेल के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष शोभाराम यादव, अतिथि व्याख्याता हितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कोपाबेड़ा कोंडागांव स्थित फिश फॉर्म का शैक्षणिक भ्रमण किए। भ्रमण अवधि में फिश फॉर्म के सहायक मत्स्य अधिकारी योगेश कुमार देवांगन के द्वारा विद्यार्थियों को मत्स्य पालन हेतु आवश्यक अधोसंरचना सहित मत्स्य हेचरी के विभिन्न घटक यथा ओवर हेड टैंक, ब्रीडिंग पूल, स्पाइनिंग पूल, नर्सरी पूल, स्टॉकिंग तालाब एवं मत्स्य बीज के रूप में प्रयुक्त अंडा, फ्राई, फिंगरलिंग एवं वयस्क मत्स्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया।
मत्स्य पालन के लिए भौतिक रासायनिक कारक तालाब निर्माण, उनके रख रखाव, बीमारी के बचाव के तरीके मत्स्य भोजन, प्रेरित जनन के प्रयुक्त इंजेक्शन ओवाटाइड के खुराक देने का समय इत्यादि के बारे में गहन जानकारी दिया गया।
वर्तमान समय में स्वरोजगार प्रारंभ करने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए श्री देवांगन ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान के बारे में जानकारी प्रदान की और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष शोभाराम यादव ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कहा कि परीक्षा उपरांत इस दिशा में आवश्यक प्रयास करने पर बल दिया, जिससे छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ साथ कुछ लाभार्जन हो सके।

फिश फॉर्म में जल का समुचित दोहन हेतु बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सक्शन पम्प की सहायता से फिश फॉर्म में उपरी भाग में स्थित तालाब के पानी का उपयोग फिश उत्पादन में किया जा रहा है। मोटर पम्प एवं बिजली की बचत कर ऊर्जा संरक्षण कि दिशा में एक अनुकरणीय यह प्रयास है। इस अवसर पर हर्षवर्धन वास, सुष्मिता, चंचल, डिगेश्वरी, आंचल, संगीता नेताम, चंदा, तनु, दिशा, पंकज, नवरतन सेठिया, सियाराम,सपना, विनीता ठाकुर इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *