ग्राम पंचायत बफना में उपसरपंच चुनाव का परिणाम
आज दिनांक 8 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत बफना में उपसरपंच चुनाव का आयोजन किया गया। इस चुनाव में दो प्रत्याशी, जयराम कोर्राम और फोहड़ू राम नेताम ने अपना नामांकन दाखिल किया था। वोटिंग के बाद परिणाम सामने आया, जिसमें जयराम कोर्राम ने 11 वोट प्राप्त किए, जबकि फोहड़ू राम नेताम को 8 वोट मिले।
इस चुनाव में जयराम कोर्राम ने फोहड़ू राम नेताम को हराते हुए 3 वोटों से विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ ही जयराम कोर्राम ग्राम पंचायत बफना के नए उपसरपंच के रूप में चुने गए हैं। जीत के बाद, जयराम कोर्राम ने अपने समर्थकों और ग्रामवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पंचायत के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे।