समाचार
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में राधे श्याम नेताम को कोंडागांव जिले का नया जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। यह कार्यक्रम हल्बा समाज भवन में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में जिले के सभी विकासखंडों के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, जिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिले के नवपदस्थ उपसंचालक डॉ. एम. बी. सिंग का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधे श्याम नेताम को उनके पद पर नियुक्त किए जाने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक आर. डी. तिवारी, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, बस्तर जिलाध्यक्ष राकेश दूबे, महामंत्री मुकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र धृतलहरे, संगठन सचिव प्रेमसिंह ठाकुर, नारायणपुर जिलाध्यक्ष माखनलाल पात्र, कांकेर जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, बालोद से दिकेश ठाकुर, कवर्धा से नकुल राम लोधी, रायपुर से राजेश पटेल सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।
सभी ने राधे श्याम नेताम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।