प्री बीएड डीएलएड प्रवेश परीक्षा गुरुवार को हुआ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

कोंडागांव, 22 मई 2025/ जिले में गुरूवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री. बीएड एवं प्री. डीएलएड प्रवेश का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें प्री. बीएड के 2367 परीक्षार्थी एवं प्री. डीएलएड के 3620 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा को पारदर्शिता बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में उड़न दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो की 22 मई को प्री. बीएड एवं प्री. डीएल एड के प्रवेश परीक्षा को दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा के परीक्षार्थियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, वहीं द्वितीय पाली में प्री. डीएलएड के परीक्षार्थियों ने अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे परीक्षा में सम्मलित हुए। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाया गया था और जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *