नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की ओर मोहन मरकाम का रुख*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील के बाद अब पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। वे पंचायतों में जाकर कांग्रेस सरकार की पूर्व उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा सरकार के एक साल के कार्यों की तुलना ग्रामीणों के समक्ष रख रहे हैं।

मरकाम कांग्रेस अधिकृत सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। पिछले कार्यकाल में कोंडागांव जिले के अधिकांश सरपंच कांग्रेस समर्थित थे, वहीं सभी पांच जनपद—कोंडागांव, माकड़ी, बड़े राजपुर, फरसगांव और केशकाल में कांग्रेस समर्थित सरकार थी। जिला पंचायत में भी कांग्रेस का वर्चस्व रहा था।

इस बार भी कांग्रेस की सत्ता बनाए रखने के लिए मोहन मरकाम सक्रिय रूप से प्रचार अभियान चला रहे हैं। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस का लक्ष्य पंचायतों में पुनः अपनी सरकार बनाना है, जिसके लिए मरकाम पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *