

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Hdr;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 149.33942;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर बड़ेराजपुर और माकड़ी के 7 से 8 ग्राम के लगभग 1000 की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि कई गांवों में बिजली की आपूर्ति अत्यंत खराब है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही, आम जनता को भी पीने के पानी और अन्य जरूरी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कभी-कभी पूरे दिन बिजली नहीं आती, और जब आती भी है तो सिर्फ कुछ घंटों के लिए, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में दिक्कत हो रही है, वहीं भीषण गर्मी के कारण जीवन कठिन हो गया है।
ज्ञापन में मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और गांवों में स्थिर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि फिलहाल एक रूटीन के तहत दो-दो घंटे की कटौती कर सभी किसानों की फसल को बचाने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पावर क्षमता बढ़ाने पर काम पूरा किया जाएगा और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
जिले के विभिन्न प्रमुख गांवों में बिजली की लगातार हो रही कटौती और अराजकता को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे किसानों की फसल और आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कई दिनों तक बिजली का न आना और कभी-कभी केवल कुछ घंटों की आपूर्ति से उनकी दिनचर्या में भारी असुविधा हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और गांवों में स्थिर बिजली व्यवस्था प्रदान की जाए। साथ ही, उन्होंने सरकार से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए है