मयंक श्रीवास्तव का शतरंज में राष्ट्रीय चयन कोंडागांव को मिली नई पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव: केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव के छात्र मयंक श्रीवास्तव ने शालेय रिजनल शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-17 वर्ग), जो 23 से 26 अप्रैल 2025 तक रायगढ़ में आयोजित हुई, में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। मयंक ने अपने मजबूत खेल और रणनीति से एक के बाद एक प्रतिद्वंदियों को मात दी और नेशनल टीम में स्थान सुनिश्चित किया।

उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव के समस्त शिक्षकगणों, सहपाठियों और प्राचार्य द्वारा उन्हें बधाई दी गई। मयंक के इस चयन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे कोंडागांव जिले में उत्साह का माहौल है, क्योंकि यह पहली बार है जब जिले से किसी छात्र का चयन शतरंज के नेशनल स्तर पर हुआ है। मयंक इससे पूर्व अंडर-15 श्रेणी में जिला और संभाग स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुका है।

उनके ऑनलाइन कोच श्री कार्तिक मैत्री, रायगढ़ ने भी मयंक को बधाई देते हुए उनके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। मयंक की इस सफलता से उनके माता-पिता गौरवान्वित हैं और पूरे क्षेत्र को उनसे आगे भी बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *