थाना उरंदाबेडा में बालिकाओं को दी गई कानूनी जानकारी, पुलिस से हुए रूबरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

उरंदाबेडा, जिला — नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से उरंदाबेडा में 50 बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं को सोमवार को थाना उरंदाबेडा लाया गया, जहां उन्हें कानून, सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। यह आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था।

थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा छात्राओं को IPC की विभिन्न धाराओं, “गुड टच-बेड टच” की पहचान, साइबर सुरक्षा, व अभिव्यक्ति मोबाइल एप्प के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस की मदद लें।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से मित्रवत संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और उनसे डरने की आवश्यकता नहीं है। छात्राओं को बताया गया कि वे पुलिस से सीधे संपर्क कर सकती हैं और उनके हर सवाल का समाधान मिलेगा।

इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका, थाना स्टाफ एवं स्कूली बालिकाएं मौजूद थीं। पुलिस से मिलकर छात्राएं उत्साहित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आईं। यह पहल बच्चों में सुरक्षा भावना जगाने और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *