कोंडागांव के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का लता उसेंडी ने किया भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार- खबर आज की सच्चाई छुप नहीं सकती
ब्यूरो चीप कोंडागांव

कोंडागांव विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में दिनांक 29/04/2025दिन मंगलवार को पल्ली, सितली, भोगाड़ी और सामपुर में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया। पल्ली में हाईस्कूल की स्वीकृति, मरवाबेड़ा में रोड और पुलिया निर्माण, सितली में रोड, नाली और सांस्कृतिक भवन तथा सामपुर में हाईस्कूल और पुलिया का भूमिपूजन किया गया।

लता उसेंडी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। विष्णु देव जी की सरकार ने 15 माह में कोंडागांव को करोड़ों की सौगात दी है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, धान खरीदी सहित अन्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ,दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, आकाश मेहता ,नंदलाल राठौर, प्रेमसिंह नाग ,धांजू मरकाम ,ग्वाल कृष्ण पोयम, संजू पोयम ,मेषलाल जुगवती पोयम,अंगदराम ,भानु ठाकुर, देवेंद्र मरकाम ,मोहन ठाकुर मनहर मरकाम रेनू राम, दशरथ मरकाम ,भारत मरकाम ,ममता नेताम ,मैनीबाई, रमेश बीरबल , सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *