कोंडागांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के मतदान में कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने चिखलपुट्टी मतदान केंद्र पर आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया।
मतदान के बाद एसपी श्री कुमार ने जिलेवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है और सभी को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।रथर्ज्लदललंलं है
