कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, अध्यक्ष पद पर नरपति पटेल आगे*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल की है। कुल 22 वार्डों में से भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि एक सीट निर्दलीय और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की इस जीत को आगामी चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *