कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने हासिल की बड़ी जीत, नरपति पटेल बने अध्यक्ष*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल ने कांग्रेस के नरेन्द्र देवांगन को 4528 मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। नगर पालिका की कुल 22 वार्डों में से 20 पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 1 सीट कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।

भाजपा की इस जीत को कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नीतियों का प्रभाव बताया है। चुनावी नतीजे के बाद पूरे शहर में भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशी नरपति पटेल ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे नगर के विकास को प्राथमिकता देंगे और हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

नगरपालिका चुनावों में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *