समाचार ब्यूरो चीप कोंडागांव
कोंडागांव, 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में अपने कक्ष से बाहर विभिन्न समस्याओं और मांग को लेकर पहुंचे नागरिकों के पास जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने एक एक करके नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया।