कोण्डागांव कलेक्टर ने किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जिले में लोकतंत्र के महापर्व के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दूदावत ने अपनी पत्नी के साथ शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई।

मतदान के बाद कलेक्टर श्री दूदावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कलेक्टर के इस कदम से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है, और लोग प्रेरित होकर मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं। 4.00 बजे तक कोण्डागांव जिला में 60% मतदान हो चुका है सबसे ज्यादा प्रतिशत फरसगांव नगर पंचायत में 73% मतदान हुआ है केशकाल में 63%और कोण्डागांव मे 56% प्रतिशत हुआ है 5 बजे तक मतदान प्रतिशत बड़ने की संभावना है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *