रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव, 22 अप्रैल 2025/ उप संचालक कृषि, जिला-कोण्डागांव में नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड (NMEO-OS) योजना अंतर्गत प्रमाणित बीज वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत मृदा परीक्षण कार्य, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेतपाठशाला, कृषि मैपर में पंजीयन का क्रियान्वयन कराने हेतु मूल्य श्रृंखला भागीदार (VCP) के चयन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसी या संस्था आदि से 30 अप्रैल 2025 अपरान्ह 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति आवेदन आमंत्रित की जाती है।

आवेदन की विस्तृत जानकारी कार्यालय-उप संचालक कृषि, जिला-कोण्डागांव के सूचना पटल पर या कोण्डागांव जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *