कोंडागांव, 30 मार्च 2025। जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नेवता में नए वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों में शुभ गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच रेवती मौर्य, उपसरपंच चमरा राम नेताम और पंचायत के पंच मिलकर लाभार्थी अर्जुन मंडल, लखमू राम नेताम और जयमती शार्दुल के घरों में गृह प्रवेश कराए।
लाभार्थियों ने वर्षों से पक्के मकान के सपने देखे थे, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साकार हुए हैं। यह सफलता विष्णु देवशाय की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का स्पष्ट लाभ है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब खुशहाली की लहर दौड़ रही है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं की सराहना की।