फरसगांव पुलिस ने गुमशुदा युवती को कुछ घंटों में किया दस्तयाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फरसगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को महज कुछ घंटों में खोज निकाला। मामले में प्रार्थी रीखिल मरकाम, निवासी सिरपुर, ने 11 फरवरी 2025 को थाना फरसगांव में अपनी 19 वर्षीय बहन कुमारी साईनी मरकाम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार, साईनी 10 फरवरी की शाम 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवारजन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश, एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में गुमशुदा युवती की तलाश शुरू की गई। फरसगांव पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच तेज की और जनता के सहयोग से युवती को ग्राम कोसागांव, थाना कोण्डागांव स्थित उसकी बुआ के घर से बरामद किया।

इसके बाद पुलिस ने कुमारी साईनी मरकाम को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और फरसगांव पुलिस को धन्यवाद दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, सउनि पिताम्बर कठार, सउनि सुरेन्द्र कुमार बघेल, आरक्षक अजरंग बघेल और महिला आरक्षक महन्ती कवाची की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *