राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु कृषकों को किया गया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, 15 अप्रैल 2025एकीकृत बागवानी मिशन के घटक राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत कृषको का शैक्षणिक भ्रमण क्रियान्वयन हेतु कोण्डागांव जिले के 50 कृषकों का चयन कर इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ ऑयल पॉम रिसर्च पेदावेगी आंध्रप्रदेश कृषको को त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले के ऑयल पॉम रोपित बाहूल्य क्षेत्र विकासखण्ड कोण्डागांव, फरसगांव एवं केशकाल के कृषकों को भेजा गया है।
जिला कोण्डागांव में ऑयल पॉम योजना अन्तर्गत अब तक 387 हेक्टेयर में ऑयल पॉम पौधरोपण किया जा चुका है, जिसमें वर्ष 2021-22 में रोपित पौधों पर फल फूल आना प्रारम्भ हो चुका है। ऑयल पॉम के विपणन की अनुबंधित व्यवस्था है। कृषकों को उद्यानिकी फसल विशेषकर ऑयल पॉम खेती के प्रति विशेष जागरूकता हेतु ऑयल पॉम योजना से लाभांवित एवं ऑयल पॉम पौध रोपित करने वाले इच्छूक कृषकों को शैक्षणिक भ्रमण में सम्मिलित किया गया है। भ्रमण रवानगी के समय उद्यान विभाग से व्ही.के.गौतम, सहायक संचालक उद्यान, कोण्डागांव मोहम्मद नवाज, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, फरसगांव, (नोडल अधिकारी कृषक भ्रमण) एवं हिमाचल नेताम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, कोण्डागांव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *