समाचार
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत रहा, जो प्रदेश के औसत से बेहतर है। इस शानदार उपलब्धि पर जिले के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।