जिला स्तरीय ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आयोजन 27 एवं 28 मार्च को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कोंडागांव, 26 मार्च 2025/* प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘‘बस्तर पण्डुम’’ का जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च 2025 एवं 28 मार्च 2025 को स्थानीय आडिटोरियम में होगा, जिसमें जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परम्परा लोककला, शिल्प कला, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद्ययंत्र, पारम्परिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, व्यंजन, पेय पदार्थों के मूल स्वरूप के संरक्षण, संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदाय करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *