नगरीय निकाय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने     जिलाधीश ने कीअपील          नारायणपुर से               हाजी वली आजाद की रिपोर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर, 10 फरवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर नारायणपुर जिला मुख्यालय में भी नगरपंचायत के लिए मतदान होना है, शान्ति पुर्ण और सुचारु रूप से मतदान सम्पन्न करने के लिए नगरपालिका क्षेत्र में कुल15 वार्डों में 21 मतदाता केन्द्रों की स्थापना की गई है जहां कुल सोलह हजार आठ सौ ग्यारह मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर एक सशक्त परिषद् का चुनाव करेंगे।
कलेक्टर  प्रतिष्ठा ममगाईं ने नगर के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है.मतदान कल सुबह अर्थात 11फरवरी मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने और 100  प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी भी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *