कोण्डागांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण में मतदान प्रक्रिया को लेकर कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत कुसमा में गड़बड़ी के आरोप ल में यहगे हैं। ग्रामीणों और सरपंच प्रत्याशी दीपक बाई कोर्राम ने मतदान दल पर मतपत्रों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए पुनःस्थापित मतदान की मांग की है।
प्रत्याशी और ग्रामीणों के अनुसार, मतदान के दौरान पोलिंग एजेंटों को मात्र 10 मिनट के लिए बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें एक घंटे तक बाहर ही रखा गया। इस दौरान मतदान दल पर मतपत्रों में हेराफेरी करने का संदेह जताया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर कोण्डागांव के नाम डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत कुसमा में पुनः मतदान कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो वे न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पर उचित जांच करने का दबाव बढ़ गया है।