कोंडागांव, 25 अप्रैल 2025/ माननीय कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में विद्युत विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें जिले में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विद्युत विभाग की ओर से 08 सब स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि आबंटन हेतु प्राप्त आवेदनों के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिले में बिजली की समस्या एवं जिन ग्राम पंचायतों में जहां बिजली नहीं वहां के समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। बैठक में किसानों को पंप हेतु विद्युत प्रदाय के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।