कलेक्टर ने किया नगरीय निकाय निर्वाचन के मतगणना स्थल का निरीक्षण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी, जहां सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिका परिषद नारायणपुर के 15 वार्डों में 11 फरवरी को 21 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न हुआ था। मतगणना 15 फरवरी को प्रातः 8 बजे से गणना अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चिकित्सा सुविधा, मोबाइल जमा करने का काउंटर, और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अलग बैठक व्यवस्था की गई है। गणना स्थल पर प्रवेश के लिए राजनैतिक दलों के एजेंटों एवं गणना अधिकारियों को मोबाइल जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ममगाईं ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अभयजीत मंडावी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित गर्ग, निर्वाचन नोडल अधिकारी विक्रम बहादुर, सहायक प्रोग्रामर हेमंत देवांगन सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *