कलेक्टर ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कोण्डागांव, 08 अप्रैल 2025/* कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज “पोषण पखवाड़ा 2025” अंतर्गत जिला कार्यालय से सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ पुरे जिले भर में भ्रमण कर लोगों को सुपोषण के प्रति जागरूक करेगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के अंतर्गत जिले में “पोषण पखवाड़ा 2025” शुरू हो गया है, जो 22 अप्रैल तक किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। पोषण पखवाड़ा के दौरान जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशियरी मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, सी-मैम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन तथा बच्चों में मोटापे की रोकथाम हेतु स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त कुपोषण मुक्ति के लिए जनजागरूकता, संवेदीकरण तथा विविध समुदाय-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आंगनबाड़ी केंद्रों में “पोषण भी, पढ़ाई भी” गतिविधियाँ, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता, स्व-सहायता समूहों की बैठकें, खेलकूद, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अन्नप्राशन एवं योग शिविर, स्थानीय मिलेट-आधारित परंपरागत खाद्य पदार्थों का प्रचार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डायरिया प्रबंधन एवं एनीमिया उन्मूलन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अवनी बिस्वाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *