नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दलों को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद कोंडागांव के 37 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 37 दलों के साथ 4 रिजर्व दल भी शामिल किए गए हैं।

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से मतदान दलों की रवानगी के दौरान कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों से सुचारु व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *