बालक हाईस्कूल शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न नवप्रवेशित छात्रों का हुआ स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

कोंडागांव में संकुल स्तर अन्तर्गत बालक हाईस्कूल शाला मे राज्य शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया ।सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल जी उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के पूजा अर्चना कर शाला प्रवेशोत्सव शुभारंभ किया गया ।कक्षा 6वीं , 9वी मे प्रवेश लेने वाले छात्र,छात्राओं का तिलक चंदन लगा कर स्वागत सत्कार कर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक,शाला गणवेश प्रदान , सायकल वितरण किया गया । बच्चों ने नगरपालिका अध्यक्ष से कुर्सी टेबल की मांग कि तुरंत अध्यक्ष ने 2लाख रु कि स्वीकृति दी l गुरुजन एवं बच्चों ने आभार व्यक्त किया के
इसके पश्चात बच्चों के शाला प्रवेश को यादगार बनाने के लिए सभी बच्चों के फिंगर प्रिंट लिये गये ।इस दौरान कक्षा 06वीं , 9वी के सभी नव प्रवेशित बच्चो को शाला परिवार के तरफ से न्यौता भोजन कराया गया ।शाला के प्राचार्य श्री नायर ने छात्र,छात्राओं को प्रतिदिन शाला आने हेतू प्रेरित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र सुराना, आरके जैन, पार्षद संतोष पात्र, जॉन सर, पांडे सर ,उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *