भारतीय जनता पार्टी की 46वीं स्थापना दिवस बफना शक्ति केंद्र में मनाई गई

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0002,0.0000; brp_del_sen:0.0800,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 131.86333;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव, 7 अप्रैल 2024: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की 46वीं स्थापना दिवस को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव विधानसभा उत्तर मंडल के बफना शक्ति केंद्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेई और नरेंद्र मोदी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित किया गया, जिससे पार्टी के स्थापना दिवस को विशेष रूप दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति केंद्र संयोजक हीरालाल मौर्य के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विकास पथ और डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह स्थापना दिवस हमें अपने कार्यकर्ताओं के योगदान को स्मरण करने का अवसर देती है और यह भी याद दिलाती है कि पार्टी की नीतियों ने देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम”भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं उपस्थित ग्राम पंचायत बफना के सरपंच मोहन सिंह नेताम बैजू राम नेताम रासबिहारी साहू कनेश्वर पांडे वीरू राम नेताम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने इस अवसर पर अपनी बात रखी और आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस आयोजन ने पार्टी के जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं में नये उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *