ग्राम पंचायत कुम्हारपारा एवं चिखलपुटी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजिन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कुम्हारपारा एवं चिखलपुटी में नव निर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं पंचगण की उपस्थिति में नशा मुक्ति हेतु समस्त ग्राम वासियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत चिखलपुटी के नव निर्वाचित पंचगण ने अपने गांव को शत-प्रतिशत नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज कल्याण के अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *