अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन 25 अप्रैल तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव, 09 अप्रैल 2025/सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वी एवं 10वी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल तक था, जिसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *