ग्राम पंचायत बाफना में पारंपरिक देवी देवताओं की मेले का भव्य आयोजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0028,0.0001; brp_del_sen:0.0800,0.0800; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 226.8233;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाचार

दिनांक 17 मई 2025, शनिवार को ग्राम पंचायत बफना में पारंपरिक देवी-देवताओं की मेला का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह मेला वर्ष में एक बार आयोजित होता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेते हैं और अपने-अपने पूर्वजों की पहचान के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं।

मेले की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई, जिसमें देवी-देवताओं को फूल-मालाएं अर्पित कर पूजा की गई और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मेले स्थल पर चक्कर लगाया गया। इस अवसर पर कोंडागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी, बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गप्पी सुराना, हीरालाल, मोहन सिंह नेताम, कनेश्वर पांडे, अशोक कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था को एकजुट होकर प्रदर्शित किया। मेले में लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *