कोण्डागांव पुलिस ने खुड़खुड़िया खेलाने वाले 5 आरोपी को किया गिरफतार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुडखुडिया जुआ खिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में ग्राम कमेला के वार्षिक मेला स्थल और सोनाबाल साप्ताहिक बाजार में दबिश देकर कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से खुडखुडिया गोटा (पासा), टोकना, पर्दा तथा नगद 11,475 रुपये जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में समधु पोयाम, अशराम पनका, परितोष राय, पदमन सता और बृजलाल सेठिया शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रूपेश कुमार एवं नरेन्द्र पुजारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *