डीएनके कनेरा रोड शिव मंदिर प्रांगण में वट सावित्री व्रत विधि विधान के साथ सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीएनके शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर जल अर्पित किया, धागा बांधते हुए परिक्रमा की तथा पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण कराया गया, जिसमें सावित्री की पतिव्रता, बुद्धिमत्ता और अटूट निष्ठा का वर्णन किया गया। पूजा के बाद महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती की और बुजुर्ग महिलाओं से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति द्वारा सभी व्रतधारी महिलाओं का स्वागत किया गया तथा पूजा-अर्चना के उपरांत श्रृंगार सामग्री का वितरण भी किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *