कोण्डागांव, 
जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई तक होने वाली मकान गणना को लेकर जिले में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में ग्राम बड़ेकनेरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया।
चौपाल में ग्राम सरपंच प्रकाश चुरगिया ने स्थानीय हल्बी बोली में ग्रामीणों को जनगणना की उपयोगिता समझाते हुए सही जानकारी देने का आग्रह किया। वहीं वेणुगोपाल राव ने स्वगणना की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाते हुए बताया कि यह कार्य कैसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रगणक 1 मई से घर-घर जाकर मकानों का विवरण दर्ज करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी निर्धारित समय में उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।