थाना अनंतपुर पुलिस ने उड़ीसा से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, 27 नवंबर 2025। थाना अनंतपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे युवक को पकड़ा है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने नेवरा-किरमारी रोड तिराहा के पास नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 K-4871 को रोका। तलाशी में बोरी व बैग से विभिन्न ब्रांड की कुल 34 नग अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 15.16 लीटर और कीमत 5,740 रुपये पाई गई। मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।

आरोपी त्रिनाथ बघेल (19 वर्ष), निवासी किरमारी पुजारीपारा, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *